Categories
Business Ideas Hindi How to make money Work from home

घर बैठे Meesho से 20000 से 30000 कैसे कमाएं ? 💯

हेलो दोस्तों ,

आप सभी पाठकों का HTE (How to Earn) ब्लॉग पर स्वागत है । दोस्तों हम फिर हाजिर है एक बेहतरीन खबर के साथ जिसमें हम आपको घर बैठे अपने फोन से 1 से 2 घंटे काम करके 20000 से 30000 पर महीने कैसे कमाए इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जी हां आपने सही पढ़ा हम Meesho की बात कर रहे हैं ।मीशो भी Flipkart और Amazon की तरह ही एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है। जहां से हम सभी लोग ऑनलाइन समान खरीदते हैं। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि आप Meesho से बिना किसी इन्वेस्टमेंट के (बिना पैसा ख़र्च किए) दूसरों को सामान बेचकर (Reselling करके)पैसा कमा सकते हैं जी हां आपने सही पढ़ा है।

आप Meesho से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस क्या है। माय डियर फ्रेंड मीशो एक ऐसा प्लेटफार्म है। जिसके माध्यम से आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के Reselling का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और सबसे कमाल की बात यह है कि आपको इसमें कोई इन्वेस्टमेंट्स नहीं करना है। यह बिल्कुल फ्री है यानी अब आप बिल्कुल मुफ्त में इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। तो देर किस बात की बने रहिए इस पोस्ट के अंत तक और मैं आपको इस बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं।

स्टेप नं.1:-

तो सबसे पहले इसके लिए आप अपने फोन के प्ले स्टोर में जाएं और सर्च बार में Meesho लिखकर सर्च कराएं और तुरंत Install बटन पर क्लिक कर के इसे अपने फोन में इंस्टॉल कर लें ⁠☞

इंस्टॉल होने के बाद फटाफट इसे ओपन कर लेते हैं। ⁠☞

Meesho एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद एप्लीकेशन जो भी परमिशन आपसे मांगता है। आप सभी को Allow पर टिक करते जाएं और उसके बाद आप एप्लीकेशन के होमपेज में आ चाहेंगे होम पेज में आते ही हमें सबसे पहले Account ऑप्शन को ढूंढना है।

Meesho की होम की स्क्रीन में सबसे नीचे राइट साइड में सबसे साइड में Account का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। नीचे ऑप्शन पर टाइप करें और Sign Up के बटन को दबाकर अपना मोबाइल नंबर भरें और आईडी बना ले।

और बैंक डिटेल वाले सेक्शन अपने bank की जानकारी (जिस खाते में आप पैसा लेना चाहते हैं) जैसे :-

  • IFSC Code
  • Account Number
  • Account Holders Name

इत्यादि सही-सही भरें अन्यथा आपका पैसा आपके खाते में नहीं पहुंच पाएगा। बैंक जानकारी भरने के बाद एक बार उसकी जांच कर लें कि आपके द्वारा भरी गई जानकारी सही है या नहीं और उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

आपका बैंक अकाउंट Meesho एप्लीकेशन में जुड़ जाएगा। जब भी आप कोई भी प्रोडक्ट किसी को बेचते हो। तो Meesho ऑटोमेटिक आपके कमीशन को आपके खाते में ट्रांसफर कर देगा।

अब आपने सफलतापूर्वक Meesho एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लिया है और एक आईडी या अकाउंट भी ओपन कर लिया है। आप बारी आती है प्रोडक्ट सेल करने की प्रोडक्ट रिसेल कैसे करें।

स्टेप नं. 2 :-

इसके लिए आप मीशो एप की होम स्क्रीन पर जाएं और कोई अच्छा सा प्रोडक्ट चुने और उस पर क्लिक करें। स्क्रीन में एक जगह पर आपको Share का बटन दिख जाएगा। इस पर क्लिक करें और सबसे नीचे Download Photos का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करते ही फोटो डाउनलोड होने के साथ-साथ प्रोडक्ट की (Details) डिस्क्रिप्शन भी काफी हो जाता है ।

आप प्रोडक्ट का रियल प्राइस देख ले और जितना Mergin कमाना चाहते हैं। आप प्रोडक्ट को सेल करते समय उतना Comission सेट कर सकते हैं। मान लो कि आपका प्रोडक्ट ₹200 रूपए का है और आप इससे ₹50 कमाना चाहते हैं। तो आप 200+50=250 का प्राइस लिख सकते हैं और आर्डर सफलतापूर्वक डिलीवरी होने पर आपको आपके खाते में ₹50 प्राप्त हो जाएंगे ।

यहां पर हमने जाना कि हमने प्रोडक्ट की डिटेल और फोटो की जानकारी को डाउनलोड कर लिया है अब एक सवाल उठता है कि हम प्रोडक्ट सेल कहां करें तो दोस्तों चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि मैं लेकर आया हूं एक पूरा समाधान जिसमें आपको परेशान होने की आवश्यकता ही नहीं है।

स्टेप नं. 3 :-

आप में से हर कोई फेसबुक तो चलाता ही है अब आप सोच रहे होंगे, हां लेकिन उससे क्या होगा। तो मेरे दोस्त फेसबुक बड़े कमाल की चीज है और सबसे बड़े कमाल की चीज यह है कि हम अपने प्रोडक्ट यहीं से बेचने वाले हैं। बोलो कैसे: –

तो आओ चलो फटाफट सीख लेते हैं कि आखिर फेसबुक पर प्रोडक्ट सेल कैसे करना है:-

सबसे पहले आप अपना फेसबुक ओपन करो और फेसबुक के होम पेज में सबसे ऊपर कई Icon (आइकॉन) नजर आ रहे होंगे । आपको इनमें से Marketplace (मार्केटप्लेस) वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।

(अगर आपके फेसबुक होम पेज में मार्केटप्लेस का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है तो आप 3 डैश ミ

आइकन पर क्लिक करके इसे ढूंढने की कोशिश करें यह आपको उसके अंदर जरूर मिल जाएगा और आप आइकॉन पर टैप करके इसे ओपन कर लें।

मार्केटप्लेस को ओपन करते ही आपको Sell (बेंचे) का ऑप्शन नजर आएगा उस पर क्लिक करते ही आपको तीन Option मिलेंगे

  • Items
  • Vehicles
  • Home for Sale or Rent

अब इनमें से आप कौन सा ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यह आप डिसाइड करेंगे जैसे कि अगर आप कोई Vehicles (गाड़ी) बेच रहे हैं। तब आप Vehicles के ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं ।

और जब आप किसी घर या मकान को बेच या किराए पर दे रहे हैं तब आप Homes for Sale or Rent का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं।

लेकिन हमारे केस में हम कोई कपड़ा, जूते, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेंच रहे हैं। तो हम Items वाला ऑप्शन चुनेंगे।

Items वाले ऑप्शन को चुनते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आप Add Phooto पर क्लिक करके प्रोडक्ट की फोटो सेट कर ले और नीचे सभी संबंधित जानकारी अच्छी तरह से भर ले। जैसे:-

प्रोडक्ट का टाइटल प्राइस कैटेगरी कंडीशन ऑल डिस्क्रिप्शन में आप आपने जो मी सुपर प्रोडक्ट की डिटेल ली है वह आपके मोबाइल में ऑटो कॉपी हो चुका है उसे आप डिस्क्रिप्शन बॉक्स में टेस्ट करा ल और वही से देख कर यह पेजकॉपी करके प्रोडक्ट का टाइटल टाइटल बॉक्स में भर दें।

  • Title (इस कॉलम में प्रोडक्ट का टाइटल या नाम लिखें)
  • Price (इस कॉलम के अंदर प्रोडक्ट का Price (मूल्य) भरें
  • Category (प्रोडक्ट की कैटेगरी सिलेक्ट करें)
  • Condition (अपने प्रोडक्ट की कंडीशन चुने)
  • Description(इस कॉलम में प्रोडक्ट की डिटेल फिल कर दें)

सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरने के बाद Publish वाले बटन को क्लिक करें और उसके बाद कुछ ही सेकंड में आपका प्रोडक्ट फेसबुक मार्केटप्लेस (Facebook Marketplace) पर पब्लिश हो जाएगा।

मीशो से प्रोडक्ट Share के उपरांत तथा फेसबुक में प्रोडक्ट पब्लिश करने के बाद अब हम अगले स्टेप की ओर बढ़ते हैं।

स्टेप नं. 4 :-

अभी अपने फोन के प्ले स्टोर में जाएं और फेसबुक मैसेंजर एप्लीकेशन को डाउनलोड करें और अगर पहले से डाउनलोड है तो बहुत अच्छा है। अब जिस फेसबुक आईडी पर अपने Product को पोस्ट किया है। उसी आईडी से मैसेंजर को भी लॉगिन कर लें। जब आप सफलतापूर्वक मैसेंजर को अपनी फेसबुक आईडी से लॉगिन कर लेंगे। तो यहां तक आपका काम 70% पूरा हो जाता है। बाकी का 30% काम आगे समझ लीजिए।

अब अगर फेसबुक पर कोई व्यक्ति आपके प्रोडक्ट को खरीदना चाहता है। तो वह आपको मैसेज करेगा और वह मैसेज आपको मैसेंजर पर आएगा। आपको जितनी जल्दी हो सके अपनी कस्टमर का जवाब देना है। मैसेंजर में आप उस से चैट और बातें कर सकते हैं और आपका कस्टमर जिस एड्रेस पर प्रोडक्ट को मंगाना चाहता है, उस स्थान का एड्रेस, प्रोडक्ट का size, कस्टमर का मोबाइल नंबर, और नाम पूंछ कर नोट कर लेना है।

स्टेप नं. 5 :-

इसके तुरंत बाद मीशो पर जाएं उस प्रोडक्ट को सिलेक्ट करें, जिस प्रोडक्ट को आपका कस्टमर मंगाना चाहता है और अपने प्रोडक्ट का साइज और कमीशन भरकर अपने कस्टमर की पूरी डिटेल (जो कस्टमर ने आपको दी है।) उसे भरकर प्रोडक्ट को आर्डर कर दें।

और बस हो गया काम, अब जैसे ही आपका पार्सल आपके कस्टमर तक पहुंचता है, तो सफलतापूर्वक डिलीवरी हो जाने के बाद आपका (Mergin)कमीशन आपके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कॉमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं ऐसे ही बिजनेस और पैसे कमाने से संबंधित न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए आप इस वेबसाइट को फॉलो करें या रजिस्टर करें।

आपके Passion और धैर्य के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं!

4 replies on “घर बैठे Meesho से 20000 से 30000 कैसे कमाएं ? 💯”

बिजनेस के बारे में आपके समझाने का तरीका मुझे पसंद आया थैंक्यू मैम

Liked by 2 people

I have already try out meesho application and thank you so much sir or mam because it’s really help me to make money from home and every one person earn money from Meesho application by Reselling business

Liked by 2 people

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started